Thursday, November 9, 2023

#नीतीश_कुमार का जनसंख्या नियंत्रण वाला बयान और संदर्भ का महत्व

भाजपा और चंद अन्य लोग #नीतीश_कुमार के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान को मुद्दा बना रहे हैं। वे 1-2 मिनट का क्लिप दिखाकर संदर्भ से बाहर आम जनमानस को भड़का रहे हैं। यह भाजपा का कोई प्रोप्रायिट्री नही है, यह वर्णवादियों को प्रोप्रायिट्री रहा है। 


इस बयान को मगध महिला कॉलेज की छात्राओं और राजद की प्रवक्ता ने एकदम दृढ़ता पूर्वक सही ठहराया है। वैसे भी देखा जाए तो जिस दिन सदन में बात रखी गयी थी, बहस का मौका था, उस दिन फालतू मुद्दों पर हंगामा करने वाली भाजपा ने कुछ नही बोला। पर, अगले दिन संदर्भ से बाहर बात कर इनलोगों ने बवाल मचा रखा था। मेरे ही शहर की भाजपा की एमएलसी निवेदिता सिंह अगला स्मृति ईरानी बनने की पुरजोर कवायद कर रही हैं। 


आज हरेक व्यक्ति को संदर्भ का महत्व समझने की जरूरत है। वीडियो में संदर्भ के महत्व का एक अन्य बहुत अच्छा उदाहरण भी पेश किया गया है। पूरा देखें।

~राहुल पटेल



No comments: