#आदिकिसान #लुक_ईस्ट #समाज #adikisan #lookeast
हिंदुओं की शादी बिना सिंदूर के नही मानी जायेगी। तो, सिंदूर अति प्राचीन होना चाहिए। मनुस्मृति, अथर्ववेद, महाभारत, मेहरगढ़ की खुदाई, आदि शंकराचार्य के साहित्य, रसजलनिधि, गर्ग संहिता, सुश्रुत संहिता, चरकसंहिता, पुराणों में जैसे विष्णुधर्मोत्तर पुराण, गरुण पुराण, पद्म पुराण, अग्नि पुराण, स्कन्द पुराण, देवी भागवत पुराण, लिंग पुराण आदि में इनका वर्णन है।
https://www.wisdomlib.org/index.php?type=search&division=text&input=Sindura%2C+Sind%C5%ABra%2C+Simdura%2C+Si%E1%B9%83d%C5%ABra%2C+Si%E1%B9%83dura%2C+Sind%C5%ABram%2C+Sind%C5%ABra%E1%B9%83%2C+Sind%C5%ABra%E1%B8%A5%2C+Sinduras%2C+Sind%C5%ABras%2C+Simduras%2C+Si%E1%B9%83d%C5%ABras%2C+Si%E1%B9%83duras
तो, बताईये कि आज केमिकल वाले सिंदूर के पहले सिंदूर किस चीज का था?
इसपर कुछ लोग सिंदूर के पेड़ की बात करते हैं, जिसका भारत मे फैलाव नगण्य है। दक्षिणी अमेरिकी मूल का यह पौधा Bixe Ornella स्पैनिश व्यापारियों द्वारा 17वीं शताब्दी में वहाँ से दक्षिणी पूर्वी एशियाई देशों में लाया गया था, जहाँ यह आज भी कमर्शियल स्तर पर उगाया जाता है। पूरे दुनिया मे इसका इस्तेमाल सिंदूर के रूप में नही हुआ। तो, भारत मे यह सिंदूर पाउडर के रूप में आया हो, संभव नही है। चूँकि भारत मे यह पेड़ पाया ही नही जाता तो इससे सिंदूर उत्पादन की भी कोई संभावना नही है। इसे हर घर मे व्यक्तिगत स्तर पर लगाकर इस्तेमाल की बात भी संभव नही है। ऐसा होता तो भारत भर में यह पाया जाता और सिंदूर आजतक के इतिहास में लोगों ने मेलों से खरीदकर ही लगाया है यानी यह व्यापार के माध्यम से ही इस देश मे आता रहा है।
ज्ञात हो कि पहले किराना दुकान और सड़कें नही थीं। व्यापार का एकमात्र तरीका मेला था। फिर इन मेलों में किन चीजों के सिंदूर बिकते थे?
सिनेबार/Cinnabar/HgS

इसके पक्ष में वे कहते हैं कि पूरे भारत मे इस पदार्थ के लिए सभी भाषाओं में सिंदूर शब्द का ही इस्तेमाल होता है। भाषाविद के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहे राजेन्द्र बाबू का यह कथन उनके भाषाविद की तरह सोचने पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। सभी भाषाओं में स्थानीय चीजों के लिए अपने शब्द होते हैं। यदि कोई चीज व्यापारियों द्वारा एक बड़े भूभाग में फैलाई गई हैं तो उसका नाम उस पूरे क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा दिया गया नाम होगा। जैसे सिंदूर की ही तरह दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का मूल 'लेमो'/lemon इस देश मे मुगल और अँग्रेज व्यापारियों द्वारा लाया गया है और लेमो के cognate लेम्बो, लिम्बु, निम्बू, ए'लेमु'कायी, 'निमा'कायी(कायी का मतलब हरी सब्जी/फल)आदि नामों से जाना जाता है। यही नही अँग्रेजी में भी lemon लेमो का ही cognate है। अनेकों महाद्वीपों के अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में lemon को लेमो के cognate से ही पुकारा जाता है। ऐसा इसलिए कि यूरोपियन व्यापारियों के माध्यम से यह दुनिया के अनेकों कोनों में पहुँचा और इसलिए नाम भी हर जगह समान है।
चाय के साथ भी यही बात है।
स्पष्ट है कि सिंदूर शब्द के समरूपता के आधार पर यह कहा जा सकता है कि भारत मे यह अपेक्षाकृत अत्यंत नई चीज है। संस्कृत और पाली जैसी नई भाषाओं का तो कहना ही क्या, जिनका अपना कोई बोली क्षेत्र ही नही है और इसलिए इनके भाषा कहे जाने पर ही प्रश्नवाचक चिन्ह है, इनमे इनको सिंदूर क्यों नही कहा जायेगा?
आगे राजेन्द्र बाबू किसी थाइलैंडी भोलानाथ तिवारी की इलाहाबाद से अँग्रेजों के समय मे छपी शब्दकोश 'वृहत पर्यायवाची कोष' का हवाला देते हुए कहते हैं कि सिंदूर के अनेकों पर्यायवाचियों में नाग शब्द जुड़ा हुआ है। यह इसकी भारत भूमि पर प्राचीनता का एक और सबूत है।
https://www.zo.uni-heidelberg.de/sinologie/research/mining-sw/minerals/mercury_cinnabar.htm
अलकेमिस्ट/कीमियागर(नाम हिंदी लग सकता है, लेकिन कीमिया, केमिस्ट, केमिकल, केमिस्ट्री के chemia एक ही हैं। इसका हिंदी नाम 'रसायन' chin-yeh के yeh यानि हर्बल जूस से गढ़ा हुआ है) की शुरुवात चीन से हुई है और सिनेबार को दवा के रूप में(खासकर सोना के साथ मिलाकर 'chin-tan') दिर्घायु और बाद में अमरता के लिए प्रयोग में लाया जाता था। खून को जीवनदायिनी समझने के कारण सिनेबार के लाल रंग से इसको खून बढ़ाने वाला समझा गया। chin-yeh फुकीन भाषा में कीमिया हो गया। जो ईरान के लाल रंग के जीवनदायिनी कीमिया खजूरों के नाम का स्रोत है। और, फिर ग्रीक में 200 BC में kimia/chemia(Alchemy) हुआ। इसतरह से Alchemy का जन्मस्थल चीन है। सिनेबार के बारे में इजिप्ट अनजान था। यहाँ सोना को आयु बढ़ाने वाले दवा के रूप में कभी प्रयोग नहीं किया गया। दीर्घायु वाली किसी दवा का कोई कांसेप्ट न था और न ही कोई साधु सन्यासी का, जो ऐसे किसी दवा के फेरे में होते। अतः alchemy के जन्मस्थल के रूप में इजिप्ट के दावे में कोई दम नही है। विस्तृत विवरण 1987 मे छपे Indian Journal of History of Sciences,` 22(1) : 63-70 (1987) के लेख "History of Cinnabar as drug, The natural substance and the synthetic product" शोध पत्र में देखा जा सकता है। दीर्घायु वाले इस कांसेप्ट को आगे बढ़ाते हुए chin-tan भारत मे मकरध्वज के रूप में जाना गया। मकर (एक मगरमच्छ सह मछली) दीर्घायु और वंश बढ़ाने वाला इन्डोनेशियाई देवता है। यानी मकरध्वज शब्द भी ऑस्ट्रोनेशियन है। आप चीन से नागों की धरती दक्षिण पूर्वी एशियाई देश और वहाँ से भारत में सिनेबार को आया देख सकते हैं। साथ ही यह भी देख सकते हैं कि इसके प्रयोगकर्त्ता भी नागों की धरती से भारत मे आये। समयकाल मे अंतर हो सकता है।
https://www.thefreelibrary.com/Chinese+cinnabar.-a0128330233
चीन में सिनेबार के और भी उपयोगों के दुर्लभ सबूत मिले हैं।
"Researchers found the remains of a woman over 2,000 years old in northwest China with red-dyed teeth thanks to the use of cinnabar, a mineral composed of mercury sulfide. This is the first documented case in history where this material has been used to pigment teeth, leading experts to nickname the woman the Red Princess of the Silk Road.
The discovery was made in the Shengjindian cemetery, located in the Turpan Basin, a key region along the Silk Road. The young woman, aged between 20 and 25, was buried alongside three other individuals in a tomb dating from the period between 202 BC and 8 AD, during the Han Dynasty.
......
One of the most intriguing aspects of the discovery is the origin of the cinnabar. The Turpan Basin is not rich in this mineral, suggesting it must have been imported from other regions. In ancient times, the main sources of cinnabar were located in the southwest of China, in provinces such as Hunan and Sichuan, as well as in Europe, particularly in the famous Almadén mine in Spain....."
https://www.labrujulaverde.com/en/2025/02/the-red-princess-of-the-silk-road-the-only-person-in-ancient-times-with-teeth-dyed-with-cinnabar/
तो, भारत मे सिंदूर के इस 200 साल के अति प्राचीन इतिहास से आप हिन्दू धर्म और उसके ग्रंथों के अति प्राचीनता का अनुमान लगा सकते हैं।
आप यह भी देख सकते हैं कि सिंदूर किस प्रकार चीनी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के माल यूरोप ले जाने के क्रम में कुछ हिस्सा भारत मे खपाने की ओर इशारा करता है। अन्य माल थे, सूखा नारियल, मसाले, सूखा मेवा, अगरबत्ती, धूप, धार्मिक किताबें, कंठी माला, सुपारी, चंदन, लोहे के बने सामान आदि। ये माल मेला के माध्यम से खपाया जाता था, जो कालांतर में किरण के दुकान के रूप में उभरा है। आप यह भी देख सकते हैं कि क्यों हिन्दू धर्म ईसाई, मुस्लिम, जैन, बौद्ध, सिख की तरह नही है, जिनमे एक प्रवर्त्तक या गुरुओं की श्रृंखला पाई जाती है। बल्कि ये set of practices हैं, जो व्यापारियों ने माल खपाने के लिए, आमजन में ब्राम्हण वर्ग की मदद से शतकों में अनेकानेक नए नए धार्मिक सामाजिक परंपराएं गढ़ीं। इन set of practices को हिन्दू धर्म की संज्ञा देकर जनमानस की भावनाओं को हाइजैक कर लिया गया है।
तो, अब उपाय यह है कि:-
1. स्वयं को हिन्दू कहना मानना छोड़ दें और हिन्दू का मतलब केवल बाभन, मारवाड़ी, राजपूत, भूमिहार, कायस्थ से लगाये
2. आपकी भावनाओं का केन्द्रीकरण कैसे किया जा रहा है, इसपर चर्चा करें
2. उन सारे धार्मिक सामाजिक set of practices को पहचाने, जिनमे उपयोग होने वाले सामान आपके स्थानीय क्षेत्र की है हैं नही और उनके बारे में आपस मे चर्चा करें कि कैसे व्यापारी अपने लाभ के लिए आपको गैर जरूरी चीजें आजतक बेचते आये हैं।
~ राहुल पटेल
https://www.facebook.com/share/73tfvnSrXHbDR55g/?mibextid=oFDknk




































No comments:
Post a Comment