Monday, September 2, 2024

उर शब्द

 #आदिकिसान #adikisan #समाज 

बच्चे की बरही के अगले दिन यानी आज मैं पत्नी के साइड से फुआ को उनके गाँव छोड़ने की तैयारी कर रहा था। पत्नी के बहन की बच्ची मेरे पास ही रहती है। मैंने उससे कहा कि "ननियाउर चलबिस?" बोलने के बाद मेरा दो तीन बातों पर ध्यान गया। 


खैर उधर से ही ससुराल भी चला गया। ससुर से इसी बारे में बात हो रही थी। ननियाउर, ददियाउर आदि। अब ये शब्द चलन में नगण्य है। शायद अब कुछ पुरनिया हो बोलते हों। चलन में सबसे ज्यादा नानी गाँव  तथा धीरे धीरे पूर्णतः किताबी शब्द ननिहाल(हिंदी) आ रहा है। 


1. ससुर ने कहा कि रामायण में भी राम के 'ननिहाल' का जिक्र है। आप क्या समझे? (Hint - राम का भौगोलिक क्षेत्र और भाषा थोपना)


2. उर क्या होता है? आज भी दक्षिण भारत मे उर शब्द का प्रचलन पूरे जोरो पर है। उर का मतलब गाँव! यह गाँव शब्द कहाँ का है?


3. हमलोगों से दक्षिण भारत के किन समूहों का संबंध है? 


4. यह कौन सी भाषा है?


https://www.facebook.com/share/p/BVWmacj8GVKe8Phx/?mibextid=oFDknk

No comments: